फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The businessman who drowned in the Western Yamuna Canal has not yet been found

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में डूबे व्यापारी का नहीं लगा सुराग

Sat, 03 Jan 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The businessman who drowned in the Western Yamuna Canal has not yet been found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना में बहे पानीपत के व्यापारी देवेंद्र का शुक्रवार को भी सुराग नहीं लग पाया। गोताखोरों ने उनकी दिनभर नदी में तलाश की, किंतु कुछ पता नहीं चल पाया। घटना वीरवार देर शाम थाना बूड़िया क्षेत्र के नगावा जागीर के पास की है। देवेंद्र व्यापारी के साथ-साथ पहलवान भी हैं।
उनकी तलाश के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया। गोताखोरों और एसडीआरएफ ने बूड़िया पुल तक नहर में बोट की सहायता से सर्च किया, मगर देर शाम तक व्यापारी का पता नहीं चल सका। जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ ने बताया कि देवेंद्र पेशे से व्यापारी और पहलवानी से भी जुड़ा हुआ है। उसके दोनों कान टूटे हुए हैं, जिससे पहचान में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

देवेंद्र वीरवार को नए साल के मौके पर अपने दोस्तों संदीप, सुरजीत और प्रवीण के साथ यमुनानगर घूमने आया था। दोस्तों के अनुसार, शहर में घूमने के बाद सभी लोग देर शाम गांव कश्मीरगढ़ के पास पश्चिमी यमुना नहर पहुंचे। यहां देवेंद्र ने नहर में नहाने की जिद की। ठंड और अंधेरे को देखते हुए दोस्तों ने उसे नहर में उतरने से रोका, लेकिन वह नहीं माना। नहर में उतरते ही वह तेज बहाव में संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। देवेंद्र को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed