फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The boyfriend murdered her after she pressured him to get married

Yamuna Nagar News: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

Mon, 15 Dec 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The boyfriend murdered her after she pressured him to get married
हत्यारोपी बिलाल ने इसी पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में फेंका था प्रेमिका उमा का शव। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के गांव बहादुरपुर के पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में बीते रविवार को मिला युवती का सिर कटा शव उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के रमजानपुर निवासी उमा का था। उससे प्रेमी बिलाल ने उसे मौत के घाटा उतारा था। हत्याकांड को पिछले सप्ताह 6 दिसंबर को यमुनानगर के कलेसर जंगल के पास अंजाम दिया गया, जिसका खुलासा यमुनानगर पुलिस ने रविवार को किया है। रविवार को आरोपी बिलाल की बरात जानी थी।
प्रेमिका उमा उससे शादी करना चाहती थी। इस वजह से हत्यारोपी ने अपनी शादी से एक सप्ताह पहले प्रेमिका की हत्या कर दी। इस पूरे मामले की तफ्तीश सीआईए टू टीम की रही थी। पुलिस ने आरोपी बिलाल को शनिवार को सहारनुपर के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव से गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी बिलाल को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सिर की बरामदगी के लिए पुलिस हत्यारोपी बिलाल को कलेसर जंगल के लाल ढांग क्षेत्र पर पहुंची, जहां से युवती का सिर उसके कपड़े व शाल को बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने जिस हथियार से प्रेमिका उमा का सिर काटा था वह अभी बरामद करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा पहले रमजानपुर कॉलोनी में रहती थी। वर्तमान में अब वह गंगोत्री कॉलोनी में रहती थी। वह यहां अकेली रहती थी। उसका बेटा कभी-कभार मिलने आता था, जो कुछ दिन पहले भी आया था। वहां पर बिलाल अक्सर आता था। हालांकि किसी को यह जानकारी नहीं है कि उमा का मायका कहां पर है। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले 6 दिसंबर को बिलाल कार लेकर यहां पर आया था।
उस समय उमा भी काफी खुश थी। दूसरे किरायेदारों को बताया कि बिलाल उससे शादी करेगा। इस पर वह बिलाल के साथ जा रही है। इसके बाद से वह नहीं लौटी। शनिवार को यमुनानगर पुलिस कॉलोनी में पहुंची और मकान मालिक बबीता से पूरी जानकारी ली। तब सभी को पता चला कि उमा की हत्या हो गई है।
आज होना था बिलाल का निकाह
पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी बिलाल ने बताया कि उन दोनों में लिव इन रिलेशन थे। अब उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई थी। 14 दिसंबर को उसका निकाह होना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पहुंच कर उसे दबोच लिया। बिलाल ने कबूला कि उमा उसके ऊपर शादी का दबाव बना रही थी। इससे वह काफी परेशान हो चुका था। इस पर उमा से छुटकारा पाने के लिए उसने उसके कत्ल की योजना बनाई। इसी साजिश के तहत पिछले रविवार को घुमाने के बहाने उमा को साथ लाया।
रास्ते में कार की सीट बेल्ट से गला घोंट दिया। पकड़ा न जाए और लाश की शिनाख्त न हो, इस मकसद से शव की गर्दन काट ली और शरीर के कपड़े भी उतार दिए। फिर लाश को पांवटा हाईवे के पास बहादुरपुर पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में फेंक गया। कटे सिर को कलेसर जंगल में फेंक दिया, ताकि जानवर खा लें।
रविवार को महिला का सिर हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर लालढांग के पास बरामद हो गया है। हत्या आरोपी बिलाल ने सिर को पॉलीथिन में डालकर फेंका था। रविवार दोपहर को सीआईए की टीम आरोपी बिलाल को मौके पर लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर सिर बरामद हुआ।

हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चार दिन के रिमांड पर है। निशानदेही के दौरान कलेसर लाल ढांग से युवती का सिर, कपड़े व शॉल से बरामद कर लिया गया है। आरोपी से हथियार की बरामदगी कराना अभी बाकी है। -कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर।

हत्यारोपी बिलाल ने इसी पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में फेंका था प्रेमिका उमा का शव। आर्काइव

हत्यारोपी बिलाल ने इसी पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में फेंका था प्रेमिका उमा का शव। आर्काइव

हत्यारोपी बिलाल ने इसी पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में फेंका था प्रेमिका उमा का शव। आर्काइव

हत्यारोपी बिलाल ने इसी पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में फेंका था प्रेमिका उमा का शव। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed