फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of the factory operator who jumped into the canal was found, Yamunanagar

नहर में कूदने वाले फैक्टरी संचालक का शव बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The body of the factory operator who jumped into the canal was found, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चाचा की मारपीट से आहत होकर नहर में कूदे हरमन इंजीनियरिंग वर्कस फैक्टरी के संचालक हरमनदीप सिंह का शव शुक्रवार को कांजनू के पास से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने मामले में पहले ही मृतक के आरोपी चाचा बलविंद्र सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है।
उल्लेखनीय कि बुधवार देर शाम को यमुना विहार कॉलोनी निवासी हरमनदीप सिंह ने बाड़ी माजरा पुराने पुल से पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी थी। उसके भाई सतबीर सिंह का आरोप था कि उसके चाचा बलविंद्र सिंह ने उसके भाई के मारपीट की थी। इसमें उसकी पग भी नीचे गिर गई थी। इससे आहत होकर हरमनदीप ने नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की नहर में तलाश की। शुक्रवार को गोताखोर अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ हमीदा हैड से लेकर गांव कांजनू तक उसकी नहर में तलाश की। कांजनू के पास से गोताखोरों ने हरमनदीप शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि नहर में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने पहले ही उसके चाचा बलविंद्र सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed