फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a utensil factory worker was found hanging

Yamuna Nagar News: फंदे से लटका मिला बर्तन फैक्टरीकर्मी का शव

Mon, 17 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The body of a utensil factory worker was found hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानकपुर गांव में किराये के कमरे में बर्तन फैक्टरी के कर्मचारी का शव पंखे पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची थाना छछरौली पुलिस व फॉरेंसिंग टीम ने छानबीन की। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।
बिहार के जिला भोजपुर निवासी 23 वर्षीय बजरंगी गांव मानकपुर में किराये के कमरे में रह रहा था। वह मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बर्तन फैक्टरी में काम करता था। फैक्टरी में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि बजरंगी शुक्रवार को काम पर नहीं आया था। उसे बुलाने के लिए वह उसके मोबाइल पर कॉल कर रहा था। कॉल रिसीव न करने पर बजरंगी का पता करने उसके कमरे पर पहुंचा।
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोला तो बजरंगी पंखे पर फंदे से लटका था। इस बारे में फैक्टरी के अन्य कर्मचारियों से बताया। साथ ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बजरंगी के शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। इस बारे में बजरंगी के बिहार में रह रहे परिजनों को बताया। तब शनिवार दोपहर में बिहार से बजरंगी के जीजा बिहार के भोजपुर निवासी बिमलेश कुमार पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बिमलेश व अन्य परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिमलेश ने बताया कि बजरंगी अविवाहित था और दो साल पहले ही रोजगार की तलाश में बिहार से यमुनानगर आया था। वह किराये के कमरे में अकेला रहता था। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं पता। जांच अधिकारी मान सिंह ने बताया आत्महत्या के कारण पता नहीं लग पाया है। इस बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed