फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a laborer who had set out for work was found in the bushes

Yamuna Nagar News: काम पर निकले मजदूर का शव झाड़ियों में मिला

Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The body of a laborer who had set out for work was found in the bushes
महेंद्र। फाइल फोटो - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र के गांव मलिकपुर खादर निवासी 48 वर्षीय महेंद्र का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। महेंद्र के कान के पास चोट के निशान थे, जबकि मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल यमुनानगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भतीजे रोहित ने बताया कि महेंद्र मजदूरी करते थे। वह वीरवार सुबह रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे।
शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के ही एक युवक का फोन आया कि महेंद्र सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े हैं। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो उनके कान से खून निकल रहा था और मुंह से झाग आ रही थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोहित ने बताया कि गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि महेंद्र को दोपहर करीब 12 बजे गांव के आसपास देखा गया था। इसके बाद उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। महेंद्र अविवाहित थे और अपने भाइयों के साथ रहते थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed