फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a businessman who had been missing for eight days was found in a pond

Yamuna Nagar News: जोहड़ में मिला आठ दिन से लापता कारोबारी का शव

Wed, 14 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The body of a businessman who had been missing for eight days was found in a pond
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। आठ दिन से लापता स्क्रैप कारोबारी गांव रामपुर कंबोयान निवासी रामकरण का शव कोटड़ा खास गांव के जोहड़ से मिला। ग्रामीणों ने जोहड़ में उतराते शव को देखकर तुरंत इसकी सूचना थाना व्यासपुर पुलिस को दी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही सीआईए की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया। इसी दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक रामकरण स्क्रैप का काम करता था। वह पांच जनवरी को यह कहकर घर से निकला था कि वह गांव अहड़वाला में किसी रिश्तेदारी में जा रहा है। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की। जब कई दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला तो छह जनवरी को थाना व्यासपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल रामकरण की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed