{"_id":"685c66e9a66382fe8f03553a","slug":"the-banks-of-the-dadupur-nalvi-canal-broke-at-two-places-crops-submerged-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-139881-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दादूपुर-नलवी नहर का दो जगहों से टूटा किनारा, फसलें डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दादूपुर-नलवी नहर का दो जगहों से टूटा किनारा, फसलें डूबीं
Thu, 26 Jun 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। भारी बारिश होने से जिले के गांव भूखड़ी के पास दादूपुर-नलवी नहर का किनारा दो अलग-अलग से जगहों टूट गया। किनारे भी करीब 10 से 15 फीट के टूटे हैं। ऐसे में साथ लगते खेतों में पानी भर गया। जिसके चलते सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूब गई।
अमूमन दिनों में इस नहर में पानी नहीं होता, लेकिन लगातार बारिश होने से नहर ओवरफ्लो हो गई और पटरी का किनारा टूट गया। हालांकि कितनी एकड़ फसलें पानी में डूबी हैं, अभी इसका आकलन नहीं लगाया जा सकता लेकिन यदि खेतों से पानी नहीं उतरा तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। किसान मनीष कुमार, राजेंद्र कुमार, मोहन लाल आदि ने बताया कि यह नहर वर्षों से बंद पड़ी थी और इसमें नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही थी। लेकिन, बारिश के चलते चारों ओर से पानी का दबाव इतना बढ़ा कि कमजोर पटरी टूट गई।
-- -- --
खेतों से पानी नहीं उतरा तो होगा फसलों को नुकसान
दादूपुर-नलवी नहर खेतों के बीच से निकल रही है। ऐसे में खेत भी नहर से सटे हैं। किनारा टूटने से जहां फसलों में जलमग्न हो गई। यदि पानी जल्द नहीं उतरा तो फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। किसानों ने बताया कि यह स्थिति कोई नई नहीं है। इससे पहले भी कई बार पटड़ी टूटने से फसल को नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि नहर की सही तरीके से मरम्मत न होने के कारण हर साल बरसात में यह संकट पैदा होता है। उन्होंने कहा कि बुधवार तड़के से ही हो रही बारिश के कारण नहर में लबालब पानी बह रहा था। दोपहर बाद गांव से कुछ दूरी पर दो जगह किनारों में दरार पड़ गई। पानी साथ लगते खेतों में घुस गया किसानों का कहना है और बढ़ सकता है। समाचार लिखे जाने तक सिंचाई विभाग की तरफ से जेसीबी भेजने की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन
जैसे ही नहर के किनारे की सूचना मिली। मौके पर जेसीबी का प्रबंध कर किनारे को ठीक करने के लिए भेज दिया गया है।
-रविंद्र पंवार, एसडीओ, एचकेबी सिंचाई विभाग।