फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The bag was stolen by breaking the glass of the car parked outside the restaurant.

रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ बैग चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The bag was stolen by breaking the glass of the car parked outside the restaurant.
The bag was stolen by breaking the glass of the car parked outside the restaurant. - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नेशनल हाईवे-344 के मिल्क माजरा टोल प्लाजा के नजदीक बने जिंदल हवाई अड्डा रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ चोर पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में सोने की अंगूठी, तीन हजार रुपये, कपड़े व अन्य सामान था। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक कार से बैग चोरी करते हुए कैद हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के हास्य इलाईपुरा निवासी गुलशेर अली ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी कार में परिवार के साथ घूमने के लिए यमुनानगर आया था। शाम करीब सात बजे वह खाना खाने के लिए नेशनल हाईवे-344 पर मिल्क माजरा टोल प्लाजा के नजदीक बने जिंदल हवाई अड्डा रेस्टोरेंट पर रुके। उसने अपनी कार को रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा कर दिया। इसके बाद वह परिवार सहित रेस्टोरेंट के अंदर चला गया। जब वह परिवार सहित रेस्टोरेंट से बाहर आया तो उसने देखा कि उसकी कार का दाहिनी तरफ का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर रखा बैग गायब था। बैग के अंदर तीन हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी, बच्चों के कपड़े, एक लेडीज पर्स व अन्य सामान था।
विज्ञापन

आसपास के लोगों से उसने पूछताछ की लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें एक युवक कार का शीशा तोड़कर उसके अंदर से बैग चोरी करते हुए नजर आ रहा था। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम कुमार का कहना है कि मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed