फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The audience became emotional after seeing the meeting of Shri Ram and Bharat.

Yamuna Nagar News: श्रीराम-भरत का मिलाप देख दर्शक हुए भावुक

Sat, 27 Sep 2025 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after seeing the meeting of Shri Ram and Bharat.
रामलीला मंचन के दौरान अभिनय करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। श्री शिव शक्ति रामलीला क्लब व श्री सनातन धर्म सभा की ओर से मनोकामना मंदिर के मैदान में आयोजित रामलीला में वीरवार को श्रीराम-भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया गया। श्रीराम-भरत का मिलाप देखकर दर्शक भावुक हो गए।
मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जी सरयू तट पर पहुंचते हैं। वहां केवट प्रभु को अपनी नाव से गंगा पार करवाता है और प्रभु चित्रकूट की ओर प्रस्थान करते हैं। इधर, अयोध्या में पुत्र-वियोग में महाराजा दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं। भरत और शत्रुघ्न को राम के वनगमन और पिता की मृत्यु का समाचार मिलता है।
विज्ञापन

इस पर वे अयोध्या लौटकर माता कैकयी को भला-बुरा कहते हैं और तीनों माताओं, गुरु वशिष्ठ तथा मंत्री सुमंत के साथ चित्रकूट पहुंचते हैं। वहां भरत और श्रीराम का मिलाप होता है। यह दृश्य देखकर पूरा पंडाल भावुक हो उठा और दर्शकों की आंखों से आंसू छलक पड़े। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने भरत को सांत्वना देते हुए अयोध्या का राजकाज संभालने का आग्रह किया व आश्वस्त किया कि वनवास की अवधि पूरी होते ही वे शीघ्र अयोध्या लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ समाजसेवी अमित सेतिया व उनकी पत्नी लक्ष्मी सेतिया ने रामलीला देखने के लिए प्रतिदिन दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर मंगतराम सैनी, सुधीर गर्ग, धर्मपाल सैनी, गगन गोयल, जय गोपाल गर्ग, भागीरथ सैनी, वीरेंद्र अग्रवाल, राजू सैनी, धनपत सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed