फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The altars built on the banks of the canal were broken

Yamuna Nagar News: नहर के किनारे बनीं वेदियां तोड़ीं

Sun, 12 Jan 2025 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Jan 2025 04:54 AM IST
विज्ञापन
The altars built on the banks of the canal were broken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दशमेश कॉलोनी समीप पश्चिमी यमुना नहर किनारे पूर्वांचल के लोगों द्वारा छठ पर्व पर बनाईं दर्जनों वेदियां शनिवार शाम जेसीबी से तोड़ दी गईं। ऐसा होते देख दशमेश कॉलोनी सहित आसपास से पूर्वांचल के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी रोक चालक से पूछा कि किस विभाग व अफसर के आदेश पर वेदियां तोड़ी गई, पर चालक ने कुछ स्पष्ट नहीं किया। इस पर शाम छह बजे से रात आठ बजे तक भी मौके पर हंगामा होता गया।
दशमेश कॉलोनी से पवन प्रताप, प्रमोद, सतेंद्र, राजकुमार, रघुवीर, दीपक ने बताया कि शनिवार शाम कॉलोनी के साथ पश्चिमी यमुना नहर किनारे छठ पर्व पर पूर्वांचल के लोगों द्वारा बनाई दर्जनों वेदियाें को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसका पता लगने पर कॉलोनी सहित आसपास से बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जेसीबी चालक को ऐसा करने से रोका। लोगों ने चालक से पूछा कि किस विभाग व अफसर के आदेश पर ऐसा किया जा रहा है।
लेकिन जेसीबी चालक की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया। लोगों कहा कि वेदियों से पूर्वांचल के लोगों धार्मिक आस्था जुड़ी है, इसलिए ऐसा किया जाना गलत है। इसके विरोध में रविवार को प्रशासनिक अधिकारी से मिलेंगे।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed