Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Ahoi Mata fast will fall on a day of Ravi Pushya Yoga

Yamuna Nagar News: रवि पुष्प योग में होगा अहोई माता का व्रत

Sun, 01 Nov 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The Ahoi Mata fast will fall on a day of Ravi Pushya Yoga
अहोई के लिए पूजन सामग्री के लिए माला तैयार करवाती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी/साढौरा। संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना का पर्व अहोई अष्टमी रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं संतान के मंगलमय भविष्य के लिए निर्जला व्रत करती हैं। शाम को अहोई माता की पूजा के बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करना होता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि अहोई अष्टमी पर तारों को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। महिलाएं शाम को तारे दिखाई देने पर जल अर्पित कर संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना करेंगी। पूजा का शुभ मुहूर्त: अष्टमी तिथि रविवार दोपहर 2:51 बजे से सोमवार दोपहर 1:10 बजे तक रहेगा। पूजा का शुभ समय शाम 5:36 से 6:54 बजे तक रहेगा। तारों के दर्शन का अनुमानित समय शाम 6:01 बजे होगा। अहोई अष्टमी पर तारों को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित ललित शर्मा ने बताया कि अहोई माता आदिशक्ति मां पार्वती का ही रूप हैं। इस दिन सायंकाल में दीवार पर आठ कोष्ठक की पुतली लिखी जाती है। उसी के पास सेई और सेई के बच्चों के चित्र भी बनाए जाते हैं। परंतु आज कल इसके स्थान पर पोस्टर व प्रतिमाएं स्थापित किए जाते हैं। धरती पर चौक पूर कर कलश स्थापित किया जाता है। कलश पूजन के बाद दीवार पर लिखी अष्टमी का पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक पंडित रामराज कौशिक ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अहोई माता को संतान की रक्षक देवी माना जाता है। महिलाएं सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर दिनभर उपवास करती हैं। शाम को अहोई माता का चित्र स्थापित कर रोली, चावल, पुष्प और दीपक से पूजा की जाती है। इसके बाद व्रत कथा सुनकर संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना की जाती है।

पंडित रामराज कौशिक के अनुसार अहोई अष्टमी पर रवि पुष्य योग और चंद्रमा का अपनी राशि कर्क में होना विशेष ज्योतिषीय संयोग है। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को शुभ माना गया है। वहीं, चंद्रमा को मन, भावनाओं और मातृत्व का कारक माना जाता है। बच्चों की शिक्षा और कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं की शांति के लिए अहोई माता को मिश्री, चीनी और दूध का भोग लगाकर प्रसाद बच्चों को खिलाने की परंपरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed