फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Agriculture Minister described the demands regarding the road as reasonable

Yamuna Nagar News: रास्ते की मांग को कृषि मंत्री ने बताया वाजिब

Sat, 17 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The Agriculture Minister described the demands regarding the road as reasonable
भाकियू के साथ के साथ बैठक करते कृषि मंत्री, डीसी व एनएचएआई के अ​धिकारी। डीआईपीआरओ - फोटो : जिला अस्पताल में मशीन खराब होने से बंद सीटी स्कैन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने विधानसभा क्षेत्र रादौर के गांव पोटली में शामली-अंबाला नेशनल हाईवे पर अंडरपास रास्ते को लेकर शुक्रवार को डीसी कार्यालय में एनएचएआई के अधिकारियों, ग्रामीणों एवं किसान नेताओं की बैठक ली, ताकि रास्ते को लेकर बनी ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जा सकें।
कृषि मंत्री ने बैठक में कहा कि सरकार का सबसे पहले यही उद्देश्य रहा है कि किसानों खेतों में आने जाने के लिए पक्के रास्तों का प्रबंध किया जाए, ताकि किसानों को अपने खेत से फसलों को ले जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। गांव पोटली में किसानों के लिए समस्या बना यह रास्ता रेवेन्यू रिकॉर्ड का है, जिसे कभी भी बंद नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि गांव पोटली के किसानों का यह रास्ता ठीक नहीं हुआ तो किसानों को आने वाले समय में भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। डीसी प्रीति ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने रीजनल हेड से संपर्क करके रास्ते की समस्या से अवगत कराएं और एनएचएआई के अधिकारियों के संज्ञान में लाए। रास्ते की समस्या का हल निकालने के लिए किससे संपर्क किया जाए ताकि समस्या का समाधान किया जा सकें। जब तक समाधान करने का सही तरीका मालूम नहीं होगा तब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed