{"_id":"69cd8cc64be3c5cf990895c1","slug":"the-agency-is-issuing-only-40-prescriptions-a-day-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-153691-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिन में 40 पर्चियां ही काट रही एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिन में 40 पर्चियां ही काट रही एजेंसी
Thu, 02 Apr 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
भारत गैस एजेंसी में गैस बुकिंग करवाते उपभोक्ता। संवाद
जगाधरी। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन लगने का सिलसिला करीब एक महीने से जारी है। गैस की किल्लत के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन एजेंसियों पर लाइन लंबी होती जा रही है। एजेंसी की ओर से दिनभर में कुल 40 ही पर्ची गोदाम से सिलिंडर लेने के लिए काटी जा रही है।
कंपनी के इस नियम से एजेंसी वालों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। संचालकों का कहना है कि यदि दिनभर में 40 पर्ची काटने की बाध्यता हट जाए तो ज्यादा लोगों के सिलिंडर दिया जा सकता है।
दिनभर में एजेंसी की ओर से मात्र 40 पर्ची काटी जा रही है, जबकि हर दिन सिलिंडर लेने 100 से ज्यादा लोग एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। इसमें से सिर्फ 40 की ही पर्ची काटी जा रही है और अन्य को वेटिंग में रखा जा रहा है। यह नियम लोगों के साथ एजेंसी संचालकों को काफी परेशान कर रहा है। सुबह से लाइन में लगने के बाद 40 नंबर आने तक पर्ची बंद हो जाती है, तो लोगों को गुस्सा आता है।
विज्ञापन
गैस किल्लत के कारण होम डिलिवरी भी समय पर नहीं हो रही है। समय पर डिलिवरी न मिलने के कारण लोग एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है। सरस्वती गैस एजेंसी संचालक ईश्वर सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से सिर्फ 40 पर्ची ही काटने का नियम है। पोर्टल पर कैप लगी हुई है और 40 से ज्यादा पर्ची नहीं कटती है।
इससे एजेंसी पर आए लोगों को निराशा होती है और हंगामे की स्थिति बनती है। यदि नियम में संशोधन हो जाए तो स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ जाएगी। संवाद