फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The administration has geared up for the elections, every activity will be monitored

Yamuna Nagar News: प्रशासन ने चुनाव के लिए कसी कमर, हर गतिविधि पर होगी नजर

Sun, 18 Aug 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
The administration has geared up for the elections, every activity will be monitored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। वहीं प्रशासन ने भी इसको लेकर कमर कस ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने लघु सचिवालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि लोकसभा चुनाव की अपेक्षा होने वाले विधानसभा में चुनाव में पहले से अधिक पैनी नजर रखी जाएगी।
डीसी ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों, केबल टीवी, सोशल मीडिया, बल्क एसएमएस, वाइस मैसेज व ई-पेपर आदि में विज्ञापनों के प्रकाशन व प्रसारण से पूर्व एमसीएमसी कमेटी से अनुमति लेनी अनिवार्य है। प्रत्याशी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से किसी विज्ञापन का प्रसारण करने के लिए एमसीएमसी कमेटी की पूर्व अनुमति लेनी आवश्यक नहीं है। विज्ञापनों का खर्च उसके खर्च में शामिल किया जाएगा। प्रत्याशी को नामांकन के दौरान अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी निर्धारित फार्म में भरकर देनी होगी।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा हो गई है। हरियाणा में एक अक्टूबर को चुनाव होगा और मतगणना चार अक्टूबर को होगी। चुनाव के लिए अधिसूचना पांच सितंबर को होगी। चुनाव आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर ही वोट डलवाने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए मतदाता को इसका लाभ लेने के लिए चुनाव कार्यालय में फार्म नंबर 12 डी भरकर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर पीने का पानी, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, विकलांगों के लिए रैंप आदि की सुविधा दी जाएगी तथा इस बार भी चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार पिंक बूथ व मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर जिले में टोल फ्री नंबर 1950 है। चुनाव में मॉनिटरिंग के लिए सी विजिल एप बनाया गया है। कोई भी इस पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए अधिक से अधिक 40 लाख रुपये खर्च कर सकते है।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि यदि कोई राजनीतिक दल रोड शो का काफिला निकलता है तो उससे रोड जाम नहीं होना चाहिए और जहां पर अस्पताल व ट्रामा सेंटर होगा वहां से कोई भी राजनीतिक पार्टी रोड शो का काफिला नहीं निकाल सकेगी। इसके अतिरिक्त रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर बनाई गई इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीम उम्मीदवार के कार्यक्रमों पर विभिन्न प्रकार से नजर रखेगी ताकि कार्यक्रमों में उम्मीदवार द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न किया जा सके। उन्होंने कहा कि इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीम उम्मीदवार द्वारा खर्च की गई पाई-पाई का हिसाब रखेगी और उसकी सूचना देगी।

शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस तैयार : एसपी
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए जिला पुलिस हर तरीके से तैयार है। जिले में विभिन्न स्थानों पर नाके बनाए गए हैं। जिले में करीब 4900 आर्म्स लाइसेंस है, सभी लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए गए है कि वह अपना लाइसेंस संबंधित पुलिस थानों या आर्म्स के मान्यता प्राप्त दुकानों पर जमा करवाए। उन्होंने कहा कि सभी नाकों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed