फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The actors brought Ramlila to life with their performances

Yamuna Nagar News: कलाकारों ने अभिनय से रामलीला को किया जीवंत

Fri, 09 Oct 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The actors brought Ramlila to life with their performances
साढौरा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। आयोजक - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। श्री सनातन धर्म सभा एवं श्री शिव शक्ति रामलीला क्लब की ओर से मनोकामना मंदिर मैदान में बुधवार रात को रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन नारद मोह का भावपूर्ण मंचन हुआ। कलाकारों ने प्रभावशाली संवाद, सजीव अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से लीला को जीवंत कर दिया।
कलाकारों के शानदार अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रसंग में दिखाया गया कि कैसे देवर्षि नारद को अपनी तपस्या पर घमंड हो जाता है। उनके अहंकार को दूर करने के लिए भगवान विष्णु माया की रचना करते हैं। नारद की भूमिका वीरेंद्र गर्ग, कामदेव की भूमिका कनव, शंकर की भूमिका गौतम वर्मा, पार्वती की भूमिका संजय सैनी, विष्णु की भूमिका गुलशन पुरुथी तथा इंद्र की भूमिका मोहन लाल शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन

इससे पहले अग्रवाल सभा के प्रधान अंकित अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्षा शालिनी शर्मा व आढ़ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने पूजन करके रामलीला की विधिवत शुरुआत की। सनातन धर्म सभा के प्रधान सुधीर गर्ग व श्री शिवशक्ति रामलीला क्लब के प्रधान धर्मपाल सैनी ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला के निर्देशक भगीरथ सैनी ने कहा कि आगामी दिनों में भी रामलीला में आकर्षक और प्रभावशाली मंचन देखने को मिलेंगे। इस दौरान अवधेश गर्ग, जयगोपाल गर्ग, गगन गोयल, मनीष गर्ग, प्रवीण गर्ग, दिनेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सचिन सिंगला, ओम प्रकाश सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed