फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused who shot the teenager arrested

Yamuna Nagar News: किशोर को गोली मारने वाले आरोपी काबू

Thu, 17 Oct 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 17 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
The accused who shot the teenager arrested
यमुनानगर। जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद के बाद किशोर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।।
विज्ञापन


बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को गौरव ने थाने में शिकायत देकर दो हमलावरों पर गोली मारने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में दोस्त हैं। लेकिन, इनके बीच कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। जिस कारण हमलावर गौरव से रंजिश रखते थे। सोमवार को आरोपियों ने गौरव को जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। जब उसने मना कर दिया तो वह उसके मधुबनी कालोनी स्थित आवास पर पहुंच गए थे।।जहां पर दोनों ने उस पर फायरिंग की थी। गोली बाजू में लगने से वह घायल हो गया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। हमलावर भी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed