{"_id":"664a7fc549493b48df0d1514","slug":"the-accused-who-escaped-from-police-custody-was-caught-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-119247-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस हिरासत से भागे आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस हिरासत से भागे आरोपी को दबोचा
Mon, 20 May 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 20 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी (यमुनानगर)। पुलिस चौकी बूडिया गेट की पुलिस टीम ने मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में बंद आरोपी को पुलिस हिरासत से भागने के मामले में भागे हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही किरण चन्द ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी अनिल कुमार निवासी विजय नगर काॅलोनी जगाधरी को 12 मई को गिरफ्तार किया था और आरोपी से चोरी के मोबाइल बरामद कर लिए थे। आरोपी अनिल कुमार को हवालात पुलिस चौकी बूड़िया गेट जगाधरी में बंद किया गया था।
आरोपी की निगरानी के लिए होमगार्ड मनोज कुमार को नियुक्त किया गया था। होमगार्ड मनोज कुमार ने बतलाया कि आरोपी अनिल कुमार ने सुबह करीब तीन बजे मुझे पेट दर्द का बहाना करके जोर जोर से चिल्लाया और नीचे लेट गया। उसके दर्द की वजह से जब हवालात का ताला खोला तो आरोपी ने एक दम उठते ही धक्का दे कर हवालात से भाग गया।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस आरोपी को रिमांड में लेने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल करेगी।