फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused who defrauded people of 8.80 lakh rupees has been arreste

Yamuna Nagar News: 8.80 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The accused who defrauded people of 8.80 lakh rupees has been arreste
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में रणजीतपुर चौकी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के जिला जालंधर स्थित निजामत नगर निवासी रोहित सन्याल पर 30 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अलीशेरपुर माजरा निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 24 जुलाई 2024 को विदेश जाने के लिए वह चंडीगढ़ के सेक्टर-8 सी स्थित एससीओ में बने कार्यालय में गया था। वहां उसकी मुलाकात रोहित, गुनगुन, सुरेंद्र, स्नेहा और इशप्रीत नामक व्यक्तियों से हुई। इन लोगों ने स्वयं को विदेश भेजने का काम करने वाला बताया और दावा किया कि वे पहले भी कई युवाओं को विदेश भेज चुके हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे 10 सितंबर तक विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अलग-अलग किस्तों में उससे कुल 8.80 लाख रुपये और आवश्यक दस्तावेज ले लिए गए, लेकिन लंबे समय तक उसे विदेश नहीं भेजा गया। जब उसने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उप निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित सन्याल को जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed