{"_id":"6433187e81be6408320daf74","slug":"the-accused-who-burnt-the-flag-of-a-particular-religion-was-sent-to-jail-two-others-arrested-yamuna-nagar-news-c-18-1-86659-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धर्म विशेष का झंडा जलाने वाला आरोपी भेजा जेल, दो अन्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धर्म विशेष का झंडा जलाने वाला आरोपी भेजा जेल, दो अन्य गिरफ्तार
विज्ञापन
गांव बीबीपुर में छत पर लगे धर्म विशेष का झंडा जलाने व एक समुदाय के लोगों के मारपीट किए जाने के के आरोपी वसीम को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। वहीं फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों हासिम उर्फ बिल्लू व अनीश उर्फ काला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की नजाकत को देखते हुए अभी भी गांव में पुलिस बल तैनात है।
गांव बीबीपुर में छह अप्रैल को सतपाल के घर पर लगा धर्म विशेष का झंडा शरारती तत्वों ने जला दिया था। उस दिन शाम को उनके परिवार के लोग पंचमुखी हनुमान मंदिर बसातियांवाला में पूजा पाठ के लिए गए हुए थे। इस मामले को लेकर सरपंच को शिकायत दी। सरपंच ने दोनों पक्षों को बुलाया था और समझौता कराया था। यहां से बाहर निकले तो वसीम, बिल्लू, काला, माहिर, जावेद व अन्य 10-12 ने सतपाल के बेटे कर्ण व उसके दोस्तों पवन, मांगा के साथ मारपीट की थी।
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस घटना को लेकर कई संगठनों ने कड़ा विरोध जताया था। शनिवार को बूड़िया थाना के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। इसके बाद ही पुलिस ने शाम को वसीम को गिरफ्तार किया।