{"_id":"62cf2f84a539a8711575d71b","slug":"the-accused-policemen-used-to-threaten-the-uniform-yamuna-nagar-news-knl1145651143","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी की धौंस दिखाते थे आरोपी पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी की धौंस दिखाते थे आरोपी पुलिसकर्मी
विज्ञापन
यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र में शर्मा एसोसिएट्स के नाम से शराब का ठेका चलाने वाले ठेकेदार नरेंद्र कुमार का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी हर माह शराब की पेटी के साथ-साथ मंथली भी लेते थे। ठेकेदा का आरोप यह भी है कि पुलिसकर्मियों को बार-बार कारोबार में नुकसान होने की बात कही, लेकिन वर्दी की धौंस दिखाकर उस पर दबाव बनाया जाता था।
वहीं जब आरोपी कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत और पुलिस कर्मचारियों की रिकॉर्डिंग भी दी। तब जाकर मामले में चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले में इंस्पेक्टर रामफल सहित एएसआई जितेंद्र, ईएएसआई सुरेंद्र व प्रवीण कुमार केे खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस कर्मचारी फरार हैं।
पुलिस को दी शिकायत में बराड़ा के गांव कंबास निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 22 जून 2021 को साढौरा गांव असगरपुर में शर्मा एसोसिएट्स के नाम से शराब का ठेका लिया था। आरोपी पुलिसकर्मी उससे मंथली व शराब की डिमांड करते आए हैं। आरोपी हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार हर माह एक शराब की पेटी लेता था और साथ ही पैसे की भी उगाही करता था। विरोध करने पर डराता और झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी भी देता था। यहां तक बार-बार थाने में बुलाकर प्रताड़ित व अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था।
विज्ञापन
बिना बात के घंटों थाने में बिठाया जाता था। आरोपी ईएएसआई सुरेंद्र कुमार भी शराब की मांग करता था। हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार उससे इंस्पेक्टर रामफल के नाम हर माह 20 हजार रुपये, एक पेटी अंग्रेजी शराब और पांच हजार रुपये अपनी उगाही के लेता था। ठेकेदार नरेंद्र कुमार का आरोप है एक दिन पुलिसकर्मी प्रवीन कुमार ने फोन कर कहा कि नया एसएचओ आया है और ज्यादा पैसे की मांग कर रहा है। इस पर उसने असमर्थता जताई। आरोप है पुलिसकर्मी ने उसे धमकाया और कहा यदि मंथली नहीं बढ़ाई तो उसे काम करने नहीं दिया जाएगा। इससे परेशान होने के बाद नरेंद्र कुमार ने सरकार व पुलिस महकमें में शिकायत दी है।
ठेकेदार बोला, मिन्नतें करने पर भी नहीं आया तरस
ठेकेदार नरेंद्र कुमार का आरोप है जब उसके पास पुलिस कर्मचारी आते थे तब वह उन्हें यह कहता था कि उसे नुकसान हो रहा है वह और पैसे नहीं दे सकता। इस पर आरोपी जवाब देते थे कि सारे अधिकारी हमारी जेब में हैं और मंथली का हिस्सा ऊपर तक जाता है। कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। आरोप है कई बार ठेके के सामने ही आरोपी पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर खड़े हो जाते थे। इस पर कोई शराब खरीदने नहीं आता था। आरोप यह भी है कई बार पुलिसकर्मी ठेके के अंदर आ जाते थे और शराब की मांग करते थे। आरोप यह भी कई बार आरोपी उससे थाने में ही शराब की पेटी मंगवाते थे। इसकी भी रिकॉर्डिंग उसके पास है।
वर्जन
मामले में चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी आरोपी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों की तलाश जारी है। -धर्मपाल, एसएचओ, साढौरा थाना