फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused of swindling lakhs of rupees in the name of getting a job has been arrested

Yamuna Nagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
The accused of swindling lakhs of rupees in the name of getting a job has been arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीन सहेलियों को रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख 10 हजार रुपये लेकर हड़पने के मुख्य आरोपी अमृतसर के कुलदीप को फर्कपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 19 जुलाई 2023 को आरोपी समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
गुरुतेग बहादुर नगर निवासी कृतिका शर्मा ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पढ़ाई के बाद वह, उसकी सहेली निशा व प्रभजोत नौकरी की तलाश में थी। तभी उन्हें पता चला था कि पंजाब के अमृतसर जिले के जिट्ठा कलां निवासी कुलदीप रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का काम करता है।
विज्ञापन

इसके बाद वे तीनों आरोपी कुलदीप, उसके साथी पंजाब के तलवाडा निवासी अवरिंद्र व दिल्ली की रीतू से मिले। आरोपियों ने उन्हें रेलवे में बुकिंग क्लर्क की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने तब क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे साढ़े चार लाख रुपये, निशा से चार लाख 40 हजार रुपये व प्रभजोत से एक लाख 20 हजार रुपये लेकर हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उनकी नौकरी नहीं लगवाई। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उनके रुपये भी नहीं लौटाए। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने 19 जुलाई 2023 को मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया था। अब फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed