फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused of firing committed suicide by shooting himself

Yamuna Nagar News: फायरिंग के आरोपी ने गोली मारकर दी जान

Wed, 12 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing committed suicide by shooting himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के पाश इलाके मॉडल टाउन में मंगलवार देर शाम डीएवी डेंटल कॉलेज के नजदीक एक्टिवा पर आए युवक ने कार में दोस्त के साथ बैठे सेक्टर 18 निवासी 20 वर्षीय संकेत मेहता पर फायरिंग कर दी। गोलियां युवक की टांगों और पेट के पास लगी। उसे निजी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया। बाद में आरोपी युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
सेक्टर 18 निवासी संकेत कुमार अपने दोस्त तमरीश कुमार के साथ मंगलवार देर शाम माॅडल टाउन स्थित डीएवी डेंटल काॅलेज के पास पड़े खाली मैदान में कार में बैठा था। दोनों दोस्त आपस में बात कर रहे थे। तभी एक्टिवा सवार लंबे बालों वाला एक युवक आया। उसने पहले कार के शीशे पर फायर किया। इसके बाद एक गोली संकेत कुमार को मारी, जो उसकी बाजू के नीचे लगी। किसी तरह से संकेत कुमार कार से उतरकर आरोपी के पीछे भागने लगा।
विज्ञापन

जब संकेत ने आरोपी युवक पीछा किया तो उसने एक और फायर संकेत पर किया। गोली संकेत की टांग में लगी। जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी युवक एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गया। संकेत के दोस्त ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। तमरीश ने आसपास के लोगों की मदद से घायल संकेत को गाबा अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद फरार हुए आरोपी युवक ने भी खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान माजरी निवासी आशीष के रूप में बताई जा रही है। शहर पुलिस, अपराध शाखा समेत कई जांच एजेंसियां मामले की जांच में लगी हुई है। लेकिन देर रात तक घटना की वजह का पता नहीं लग पाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मॉडल टाउन में एक युवक ने कार सवार युवक पर फायरिंग की थी। इससे वह घायल हो गया। हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। - कंवलजीत सिंह, डीएसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed