फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused in the firing incident has been remanded in custody for six days

Yamuna Nagar News: फायरिंग का आरोपी छह दिन के रिमांड पर

Sun, 07 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The accused in the firing incident has been remanded in custody for six days
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के माडल टाउन स्थित बरनाला शोरूम के बाहर फायरिंग करने के आरोपी जोगिंद्रनगर निवासी अर्जुन को सीआईए टू पुलिस टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब जेल से सीआइए टू की टीम उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआइए टू प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को बरनाला शोरूम के बाहर बाइक पर आए नोनी राणा गैंग के अर्जुन, रजत व अमन ने फायरिंग की वारदात की थी। इन बदमाशों ने वारदात से पहले सरोजनी कालोनी निवासी अक्षित गुप्ता से बाइक लूटी थी। रंगदारी न देने पर फायरिंग की गई। इसके बाद से ही पुलिस टीमों ने बदमाशों व उनके मददगारों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी अर्जुन को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। उससे वारदात में शामिल अन्य मददगारों के बारे में पूछताछ करनी है। इसके अलावा घटनास्थल की निशानदेही करानी है। सीआईए टू प्रभारी ने बताया कि बरनाला शोरूम के बाहर फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी रजत पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुका है। उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। जबकि बदमाश के एक साथी अमन को करुक्षेत्र सीआइए ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस केस में इन शूटरों के मददगार तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed