{"_id":"67797c0d5f3b9be038039e84","slug":"the-accused-bringing-heroin-from-up-was-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130980-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यूपी से हेरोइन ला रहा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यूपी से हेरोइन ला रहा आरोपी काबू
Sat, 04 Jan 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पुलिस ने यूपी से हेरोइन की तस्करी करने वाले एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 21 हेरोइन भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज जसविंद्र सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि गुमथला राव गांव के पास एक युवक नशीले पदार्थ की बिक्री करने के लिए आया है। इस पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के नकुड़ खेत्र के माजरी गांव निवासी आकाश उर्फ कालू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उससे 21 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, जिससे तस्करी के नेटवर्क को तोड़ा जा सके।