{"_id":"67685999ec2ac77189067a7f","slug":"the-account-was-opened-by-deceiving-and-was-used-in-fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130308-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: झांसा दे खुलवाया खाता ठगी में किया इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: झांसा दे खुलवाया खाता ठगी में किया इस्तेमाल
Sun, 22 Dec 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नौकरी का झांसा देकर एक युवक का बैंक खाता खुलवाया और अपना नंबर दर्ज कराकर साइबर ठगी के लेन-देन के लिए खाते का प्रयोग किया गया। जब खाताधारक को पुलिस का नोटिस पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित ने आरोपी दो युवकों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
यमुनानगर के साढौरा निवासी रोहित साहनी ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि फरवरी में वह एयरलाइंस में नौकरी के लिए नेट पर सर्च कर रहा था। उसी दौरान उसके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने अपना नाम उमेश बताया और उसे नौकरी दिलाने की बात कही। उसकी बातों में आकर वह नौकरी करने के लिए राजी हो गया। आरोपी ने 11 हजार 400 रुपये भी जमा करवाए।
इसके बाद आरोपी ने उसे गेट पास दिया और कहा कि दो दिन बाद ज्वाइंनिंग हो जाएगी। लेकिन इससे पहले एक खाता खुलवाना पड़ेगा। जिसमें कंपनी का नंबर देना होगा। उसी खाते में सैलरी आएगी। झांसे में आकर रोहित ने बैंक खाता खुलवा लिया और उसमें आरोपियों द्वारा दिए गए नंबर का दर्ज करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने फोन बंद कर लिया। यही नहीं नेट बैंकिंग के माध्यम से खाते में लेन-देन किया।
विज्ञापन
अब 29 नवंबर को रोहित को पुलिस का एक नोटिस मिला। जिसमें लिखा था कि उसके खाते में धोखाधड़ी की धनराशि का लेनदेन हुआ है। नोटिस मिलने के बाद रोहित ने तुरंत ही इसकी सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी विक्रम और उमेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि खाते में गलत तरीके से नंबर दर्ज कराकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।