{"_id":"697cf442a862f2b6370823aa","slug":"the-10-directors-of-the-pacs-were-elected-unanimously-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150668-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सर्वसम्मति से चुने गए पैक्स के 10 निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सर्वसम्मति से चुने गए पैक्स के 10 निदेशक
Fri, 30 Jan 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
पैक्स केंद्र रादौर के नवनियुक्त निदेशकों के साथ समर्थक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। पैक्स रादौर के 10 निदेशकों के लिए सात फरवरी को चुनाव होना था। जिसको लेकर 29 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को नामांकन वापस लिए जाने का अंतिम दिन था। नामांकन वापस लिए जाने के अंतिम दिन 19 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस प्रकार पैक्स केंद्र के सभी 10 निदेशक सर्वसम्मति से चुने गए।
इनमें सात कृषक व तीन गैर कृषक निदेशक शामिल है। सर्वसम्मति से चुने गए निदेशकों में पैक्स केंद्र के पूर्व प्रधान एडवोकेट सुरेशपाल बंचल, पूर्व प्रधान बलिंद्र सिंह पुनिया, नगर पालिका रादौर की पार्षद बबली सैनी, जगमाल सिंह रादौर, मदनलाल नंबरदार रतनगढ़, श्याम लाल सैनी रादौर, जसवंत सिंह रादौर, दिलबाग सिंह भगवानगढ़, ऋषिपाल राणा भगवानगढ़, अंजना देवी पत्नी पार्षद संदीप कुमार छोटाबांस शामिल है।
सर्वसम्मति से चुने गए निदेशकों को उनके समर्थकों ने फूल मालाएं पहना कर सम्मानित किया। पैक्स केंद्र रादौर के सचिव अजय गुलाटी ने बताया कि पैक्स केंद्र रादौर के चुनाव के लिए विभाग की ओर से एआर सहकारी समिति यमुनानगर गगनदीप सिंह को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था।