{"_id":"6a99d4be02165f86510f277b","slug":"thakurdwara-manokamna-temple-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-162273-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ठाकुरद्वारा मनोकामना मंदिर के दानपात्रों से मिले 1.57 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ठाकुरद्वारा मनोकामना मंदिर के दानपात्रों से मिले 1.57 लाख
Fri, 04 Sep 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा मंदिर में दानपात्र में मिले धन की गणना करते अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नगर पालिका व राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ओर से ठाकुरद्वारा मनोकामना मंदिर के दोनों दानपात्रों के ताले खोले गए। इसके बाद नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह व नगरपालिका सचिव नितिन वत्स की देखरेख में दान राशि की गणना हुई। गणना में 1.57 लाख रुपये मिले। इसके अलावा सफेद रंग की धातु के पांच सर्प के अलावा बिछिया की पांच जोड़ी व एक सिंगल बिछिया मिली।
नगर पालिका सचिव वत्स ने बताया कि दान राशि को नगरपालिका के बैंक खाते में जमा करवा दिया गया है। सफेद धातु की जांच करवाकर नियमानुसार संग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दानपात्र से एक लाख 57 हजार 893 रुपये मिले हैं। उन्होंने बताया कि 23 जून 2025 को प्रशासन के मंदिर कब्जा के बाद पहली बार दान पात्र खोले गए हैं। तभी से नगर पालिका की मंदिर की देखरेख व पूजा-पाठ का प्रबंध करवा रही है।
जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में समस्त मंदिर परिसर साफ करवाने के अलावा रंग रोगन कर किया गया है। श्रद्धालुओं के सहयोग से यहां जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका के वाइस चेयरमैन देवेंद्र सैनी, पार्षद व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नैब सैनी, सजल सेठ, सरजीवन, मुकेश गर्ग व पटवारी कपिल अत्रि व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका ने लिया था मंदिर का कब्जा
ठाकुरद्वारा मनोकामना मंदिर को लेकर तत्कालीन पुजारी बाबा श्यामल दास व एक श्रद्धालु के आपसी विवाद के बीच 23 जून 2025 को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की थी। कोर्ट के आदेश पर गठित कमेटी ने मंदिर को पुजारी से कब्जा मुक्त करवाया और मंदिर अपने कब्जे में ले लिया था। मंदिर की लगभग 13 कनाल 6 मरले जमीन पर पिलर लगाकर तारबंदी कर दी गई थी। तब से नगर पालिका ही इस मंदिर की देखरेख व धार्मिक आयोजनों का प्रबंध करवाती आ रही है।