फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tension showed earlier, students were happy after the paper

पहले दिखा तनाव, पेपर के बाद खुश हुए विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tension showed earlier, students were happy after the paper
12वीं कक्षा का मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा हुई। गणित सबसे कठिन विषय माना जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों में इसे लेकर काफी तनाव व भय नजर आया। परीक्षार्थी समय से पहले ही केंद्र के बारह पहुंच गए थे। यहां पर सभी परीक्षा को लेकर चर्चा करते नजर आए। सभी ने एक दूसरे को सवालों के बारे में बताया। वहीं परीक्षा को लेकर विद्यार्थी चिंतित नजर आए।
विज्ञापन

कई स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ अध्यापक उन्हें छोड़ने केंद्र तक आए थे। यहां अध्यापकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी टिप्स दिए। जहां परीक्षा से पहले विद्यार्थी तनाव में दिखाई दिए, वहीं परीक्षा के बाद केंद्रों से हंसते बाहर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि अन्य पेपर की तरह गणित का प्रश्नपत्र भी काफी सरल था। सभी सेट में सरल प्रश्न ही पूछे गए। वहीं प्रश्नपत्र में सभी सवाल सिलेबस से ही पूछे गए, बाहर से कोई प्रश्न नहीं आया था। सरल प्रश्नपत्र देखकर विद्यार्थी खुश नजर आए। चूंकि गणित को लेकर विद्यार्थियों में भारी तनाव था। वहीं परीक्षा को लेकर प्रशासन व शिक्षा विभाग भी अलर्ट रहा। उड़नदस्तों ने कई केंद्रों पर पहुंच कर जांच की। बता दें कि जिले के 56 केंद्रों पर 12वीं के 14078 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर बोर्ड व शिक्षा विभाग की ओर से 10 फ्लाइंग टीम बनाई गई हैं। जिन्हें अलग अलग रूट मैप दिया गया है। परीक्षा के दिन सभी फ्लाइंग का रूट मैप बदल दिया जाता है। टीम अपने ही रूट पर निरीक्षण करती हैं। गणित की परीक्षा में फ्लाइंग ने 30 से ज्यादा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र अंश ने बताया कि गणित कठिन विषय है। जिसे लेकर उन्हें काफी तनाव व डर था। गणित विषय को लेकर अतिरिक्त कक्षाओं के साथ पढ़ाई में काफी समय दे रहे थे। अंश बताया कि दो साल संक्रमण के कारण नियमित कक्षाएं नहीं लगी। ऐसे में भौतिक परीक्षाओं को लेकर काफी डर था। सबसे ज्यादा तनाव गणित का था। परंतु सरल प्रश्न पत्र देखकर सभी खुश हो गए और तनाव रहित होने से पेपर भी अच्छा हुआ।

छात्र सोहेल ने बताया कि गणित कठिन विषय है। जिसे लेकर काफी डर था। परीक्षा केंद्र पहुंचने तक सभी विद्यार्थी डरे हुए थे कि आज पेपर कठिन न हो। परंतु प्रश्न पत्र सामने आने के बाद सभी खुश हो गए। सभी गणित के लिए अतिरिक्त तैयारी से आए थे। ऐसे में प्रश्न पत्र बहुत सरल लगा। तनाव मुक्त होने के कारण पेपर भी अच्छा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed