{"_id":"5dae1a3b8ebc3e013874a7d9","slug":"tension-of-breaking-the-flag-of-the-temple-yamuna-nagar-news-knl9263743","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास मंदिर का झंडा तोड़ने पर मारवा कलां में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास मंदिर का झंडा तोड़ने पर मारवा कलां में तनाव
विज्ञापन
मारवां कलां में शरारती तत्वों द्वारा तोड़ा गया मंदिर का झंडा
- फोटो : Yamuna Nagar
क्षेत्र के गांव मारवा कलां में देर रात शरारती तत्वों ने गुरु रविदास मंदिर का झंडा तोड़ दिया। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया। बाद में बिलासपुर डीएसपी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मंदिर को लेकर गांव में पहले भी दो बार तनाव हो चुका है। इस बार घटना को लोग चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।
श्रीगुरु रविदास मंदिर सभा के प्रधान अमीचंद ने बताया कि रविवार रात शरारती तत्वों ने गांव के रविदास मंदिर में लगे झंडे को तोड़ कर गिरा दिया। अल सुबह जब वे सैर करने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने झंडे को नीचे गिरा हुआ देखा। इसके बाद मौके पर अन्य ग्रामीणों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने मंदिर प्रांगण में बैठकर रोष जताया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर डीएसपी आशीष चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत किया। जिसके बाद झंडा दोबारा लगवाया गया।
मंदिर का झंडा तोड़ने की सूचना पर हम मौके पर गए थे। झंडा दोबारा लगवा दिया गया है। गांव में किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है।
- आशीष चौधरी, डीएसपी बिलासपुर।