{"_id":"6990c2b3a3319f37db00c7a7","slug":"tennis-tournament-begins-150-players-taking-part-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-151407-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, 150 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, 150 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
Sun, 15 Feb 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
टूर्नामेंट का शुभारंभ करते विधायक. भाजपा जिला अध्यक्ष व अन्य। आयोजक
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। दो दिवसीय नौवें बलराज गुप्ता मेमोरियल सीनियर्स टेनिस टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हो गया। तेजली खेल परिसर में आयोजित टूर्नामेंट में देशभर से 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन, हरियाणा टेनिस एसोसिएशन की ओर से करवाया जा रहा है।
टूर्नामेंट में युगल मुकाबले 80, 100 व 120 संयुक्त आयु वर्ग (एक जोड़ी की कुल आयु) में करवाए जा रहे हैं। महिला वर्ग के मुकाबले राउंड रॉबिन प्रारूप में करवाए गए, जिसमें खिलाड़ियों को एक-दूसरे के विरुद्ध प्रतिस्पर्धा का पूरा अवसर मिला। पहले दिन टूर्नामेंट के लीग मैच करवाए गए। पहले दिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। रविवार सुबह लीग का अंतिम मैच करवाया जाएगा। यह मैच जीतने वाले खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगे। रविवार को क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल मैच करवाए जाएंगे।
मुख्यातिथि घनश्याम दास अरोड़ा ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना बेहद गर्व की बात है। ऐसे आयोजन जिले को खेल मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाते हैं।
विज्ञापन
एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके पिता स्व. बलराज गुप्ता की स्मृति में करवाया जाता है। वरिष्ठ खिलाड़ियों को देखकर युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ रहा है। टूर्नामेंट निदेशक सुमित गुप्ता ने बताया कि दो दिन खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था एसोसिएशन की ओर से की गई है। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
-- -- -- --