फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperatures began to fall, with cold weather expected in the morning and evening.

Yamuna Nagar News: गिरने लगा तापमान, सुबह-शाम ठंड का अहसास

Sun, 26 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Temperatures began to fall, with cold weather expected in the morning and evening.
यमुनानगर में शनिवार को सुबह के समय उमड़े बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले का मौसम धीरे-धीरे ठंडा होने लगा है। सुबह-शाम ठंड पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। दोपहर में जो धूप कुछ दिन पहले तक चुभती थी, वह अब सामान्य हो गई है। जो लोग अपने काम पर सुबह व शाम आते-जाते समय दोपहिया वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ठंड से बचने के लिए जैकेट या फिर किसी चादर का सहारा लेना पड़ रहा है।
अचानक बढ़ी ठंड का असर बच्चों व बड़ों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान मंगलवार से एक डिग्री कम हो सकता है। सुबह के समय आसमान में बादल भी देखने को मिले।
विज्ञापन

ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में कमी आने के साथ ही सर्द हवाएं चलने लगी हैं। थोड़ी सी लापरवाही होने पर बीमारी गिरफ्त में ले रही है। सबसे अधिक नवजात व बच्चे निमोनिया की चपेट में आने लगे हैं। बच्चों के एक साथ बुखार, खांसी, छाती जाम, जुकाम की शिकायतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों में पीड़ितों की भीड़ बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 60 फीसदी रही। हवाएं तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अब तापमान गिरने के कारण ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed