फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature dropped by 2.5 degrees after an hour of rain

Yamuna Nagar News: एक घंटे की बारिश से 2.5 डिग्री लुढ़का तापमान

Mon, 14 Sep 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 2.5 degrees after an hour of rain
मॉडल टाउन में बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर जाता व्य​क्ति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। चार दिन से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को रविवार सुबह हुई बारिश ने राहत दी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो करीब आधे घंटे बाद तेज बारिश में बदल गई। करीब एक घंटे झमाझम बारिश हुई। अधिकतम पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
जिले में शनिवार से ही बादल छाए थे। रविवार सुबह मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट के साथ हवा चलने से लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

इसके साथ करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। बारिश, हवा व तापमान कम से होने से जिले का मौसम सुहावना हो गया। छुट्टी का दिन होने से लोगों ने सुहावने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। चार दिनों से जिले में धूप निकल रही थी। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ था। तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रविवार को बारिश होने के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने भी सुहावने मौसम का जमकर आनंद लिया। दोपहर बाद शहर के बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार तक बारिश की संभावना है। इन दिनों में बारिश होने से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने पर लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

मॉडल टाउन में बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर जाता व्यक्ति। संवाद

मॉडल टाउन में बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर जाता व्यक्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed