फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature crosses 44 due to extreme heat, people in distress

Yamuna Nagar News: प्रचंड गर्मी से पारा 44 पार, लोग बेहाल

Mon, 27 May 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 44 due to extreme heat, people in distress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सूर्य हर दिन अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। इससे हर दिन गर्मी बढ़ रही है। प्रचंड गर्मी के कारण रविवार को भी लोगों का हाल बेहाल रहा। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। दिन ढलने तक शहर की मुख्य सड़कें, मार्ग व बाजार वीरान नजर आए। दिन रात व्यस्त रहने वाली सड़क पर भी इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोग घर में रहे और दिन ढलने के बाद ही बाहर निकले।
चिलचिलाती धूप व प्रचंड लू के कारण सुबह से ही लोग परेशान रहे। सुबह दस बजे ही गर्म हवा चलने लगी थी और 12 बजे तक प्रचंड लू ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया। जिससे शहर के पार्क, बगीचे व खेल मैदान भी बिल्कुल वीरान रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह नौतपा के दिन हैं और रविवार को नौतपा का दूसरा दिन रहा।
विज्ञापन

अभी एक सप्ताह और भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को भी प्रचंड गर्मी रहेगी। मंगलवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं बुधवार को भी यही हाल रहने वाला है। गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। एक तरफ जहां लोगों का घरों से निकलना कम हो गया है। इसका असर कारोबार पर भी देखने को पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के कारण बाजार वीरान है और दुकानदार खाली बैठे रहते हैं। दिन ढलने के बाद शाम को लोग बाहर निकलते हैं। गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गर्मी व हीट वेव से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका पालन जरूरी है। डीसी ने कहा कि गर्मी में स्वयं के साथ शारीरिक कमजोर व्यक्ति, बच्चों व बुजुर्गों का भी ध्यान रखें।


वहीं डीसी के आदेशों पर जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूल में प्री-नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की 24 मई तक छुट्टी कर दी गई थी। शनिवार व रविवार की छुट्टी ही थी। सोमवार से स्कूल लगने हैं। गर्मी देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने डीसी को छुट्टी का प्रपोजल भेजा है। जिसमें प्ले-वे सहित पहली से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों की छुट्टी करने की मांग की है। शिक्षा विभाग ने तर्क दिया है कि नौतपा दो जून तक रहेगा। इस दौरान भयंकर गर्मी व लू चलेगी। एक जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों को गर्मी व लू से बचाने के लिए 31 मई तक छुट्टी करनी चाहिए। उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि गर्मी का प्रकोप देखते हुए सभी कक्षाओं की छुट्टी के लिए प्रपोजल भेजा गया है। डीसी ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed