फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tell students the benefits of Swayam mobile app

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताए स्वयं मोबाइल एप के फायदे

Tue, 05 Aug 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tell students the benefits of Swayam mobile app
कार्यशाला में विद्या​र्थियों को जानकारी देते मुख्य वक्ता। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में मंगलवार को कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट एवं प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों के लिए स्वयं एप पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कंप्यूटर डिपार्टमेंट के प्रो. आशीष भल्ला ने बताया कि स्वयं एप को कैसे यूज किया जाता है। उन्होंने इसके फायदे भी बताए।
उन्होंने कहा कि आज के समय में यह कितना बड़ा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म बन चुका है, इसके बारे में विद्यार्थियों को बताया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल फोन पर स्वयं एप को डाउनलोड किया और इसका प्रैक्टिकल भी किया। प्रो. भल्ला ने बताया कि स्वयं एप सरकार ने बनाई है। जिसमें विद्यार्थियों को फ्री कोर्स करने के बाद सर्टिफिकेट भी प्राप्त होता है, जो की नौकरी लेने में सहायक है।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. माला शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों का सही निखार प्रयोगशाला के माध्यम से होता है। समय-समय पर इस तरह की प्रयोगशाला करवाते रहेंगे। कार्यशाला को सफल बनाने में प्रो. पूजा वर्मा व प्रो. नवीन भारद्वाज ने सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. रिचा सीकरी, प्रो. पिंकी, प्रो. सिमरन, प्रो. बंटी, प्रो. जयचंद, संजू कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed