फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tele ECG brings relief to heart patients, experts' advice will be available even in villages

Yamuna Nagar News: टेली ईसीजी से दिल के मरीजों को राहत, गांव तक मिलेगी विशेषज्ञों की सलाह

Thu, 28 May 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tele ECG brings relief to heart patients, experts' advice will be available even in villages
सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंची टेली ईसीजी मशीन। संवाद - फोटो : गौसपुर ​स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हृदय रोगियों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब टेली ईसीजी तकनीक के जरिये मरीजों की ईसीजी रिपोर्ट सीधे विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुंचेगी। इससे हार्ट अटैक और अन्य गंभीर हृदय रोगों की पहचान तेजी से हो सकेगी और मरीजों को तत्काल उपचार मिल पाएगा। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लिए 597 टेली ईसीजी मशीनें खरीदी हैं, जिनमें से 25 मशीनें यमुनानगर जिले को मिली हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन मशीनों को जिला नागरिक अस्पताल के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भी उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को अब जांच के लिए बड़े शहरों के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय अस्पताल में ईसीजी होने के बाद उसकी रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुंच जाएगी। ईसीजी के बाद पूरा डाटा सेंट्रलाइज्ड डिजिटलाइजेशन प्रणाली से जुड़ जाएगा। विशेषज्ञ डॉक्टर रिपोर्ट का विश्लेषण कर तुरंत बताएंगे कि मरीज को हार्ट अटैक, धड़कन की अनियमितता या किसी अन्य गंभीर हृदय रोग की आशंका तो नहीं है। रिपोर्ट देखते ही विशेषज्ञ उपचार शुरू करने संबंधी निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने इस नई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को मशीन के संचालन, डाटा अपलोड करने और रिपोर्टिंग प्रक्रिया की ट्रेनिंग पूरी करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed