फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tejpal Rana becomes president of the ISJEK Union

Yamuna Nagar News: तेजपाल राणा बने इस्जेक यूनियन के प्रधान

Sat, 31 Oct 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tejpal Rana becomes president of the ISJEK Union
इस्जेक वर्कर्स यूनियन के नए पदा​धिकारियों का स्वागत करते समर्थक। संगठन - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इस्जेक दी सरस्वती इंजीनियरिंग वर्क्स वर्कर्स यूनियन के प्रधान पद के चुनाव में तेजपाल राणा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओमिंद्र कुमार को 28 वोटों से हराया।
चुनाव में तेजपाल राणा को कुल 132 वोट मिले। ओमिंद्र कुमार को 104 और सूरज भान को 40 वोट हासिल हुए। चुनाव में कुल 277 वोट डाले गए, जिनमें से एक वोट रद्द हुआ। चुनाव प्रक्रिया चंडीगढ़ आईएनटीयूसी के प्रधान नसीब जाखड़ की देखरेख में संपन्न हुई। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभाते हुए प्रक्रिया करवाई। परिणाम घोषित होते ही तेजपाल राणा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और पटका भेंट कर स्वागत किया। पूर्व पार्षद नीलू पंडित, एडवोकेट तरुण शर्मा, पूर्व प्रधान धर्मपाल, शुगर मिल प्रधान कुशलपाल, प्रमोद बंसल, राणा रणजीत सिंह, मुकेश शर्मा, विजय प्रसाद (स्टार्च मिल) और स्टार्च मिल के पूर्व प्रधान धर्मपाल सहित अन्य लोगों ने तेजपाल राणा को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान तेजपाल राणा ने सभी कर्मचारियों और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कर्मचारी हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed