{"_id":"67e06c9649e610c85906b171","slug":"tejali-sports-complex-today-trials-for-wrestling-football-hockey-badminton-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-134961-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर आज कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर आज कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन के ट्रायल
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में खेल विभाग के 11 सरकारी कोचों की खेल नर्सरियों के लिए तेजली खेल परिसर में चयन किया जाएगा। सोमवार को कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। वहीं कल कबड्डी, मुक्केबाजी, जूडो, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, लॉन टेनिस व खो-खो के ट्रायल होंगे। ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, जन्म, रिहायशी प्रमाण भी लेकर आना होगा।
जानकारी के अनुसार जिले में सरकारी स्तर पर 11 खेल कोच हैं, जिनमें कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी, मुक्केबाजी, जूडो, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, लॉन टेनिस व खो-खो खेल शामिल है। इनकी नर्सरियां परीक्षाओं के चलते दो माह बंद रहीं, जिन्हें दोबारा एक अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो दिन के ट्रायल रखे गए हैं। इनमें हर खेल के लिए 25-30 खिलाड़ियों का चयन होना है। ट्रायल के लिए जिला खेल अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रायल में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का मौका मिल पाए, इसके लिए कोच व स्टाफ की ओर से युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
बैडमिंटन के 9, कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी के 3 बजे ट्रायल
आज हो रहे ट्रायल में बैडमिंटन के ट्रायल का समय सुबह नौ बजे रखा गया है, वहीं आज ही के दिन कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी खेलों के ट्रायल दोपहर तीन बजे हैं। इनमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ हरियाणा का रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र लाना होगा। इसी तरह कल कबड्डी, मुक्केबाजी, जूडो, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, लॉन टेनिस व खो-खो खेलों के ट्रायल दोपहर तीन बजे होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
सरकारी कोचों की खेल नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नियमानुसार सभी खेलों के ट्रायल होंगे और नर्सरियों के लिए खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।
- शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी, यमुनानगर।