फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager who went from home to college goes missing under suspicious circumstances

Yamuna Nagar News: घर से कॉलेज गया किशोर संदिग्ध हालातों में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went from home to college goes missing under suspicious circumstances
रादौर। गांव अलाहर से 17 वर्षीय लड़का तीन दिन से लापता है। किशोर घर से कॉलेज के लिए निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। गांव अलाहर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा कपिल शहर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में पढ़ता है। मंगलवार को कपिल रोज की तरह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंचा और न ही कपिल घर लौटा। जब बेटा देर शाम तक भी नहीं लौटा तो उन्होंने दोस्तों, रिश्तेदारों सहित अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कपिल का कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने किशोर बेटे को अगवा करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed