फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager scorched after being injured high tension wires

किशोर हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager scorched after being injured high tension wires
बकाना रोड पर शनिवार की सुबह एक बच्चा कबूतर पकड़ने के लिए दुकान की छत पर चढ़ा तो वह बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगों ने झुलसे बच्चे को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना पर थाना रादौर प्रभारी सुखविंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे बकाना रोड पर स्थित वार्ड नंबर एक की पशु अस्पताल कॉलोनी निवासी चंद्रपाल का 16 वर्षीय बेटा सचिन उर्फ छोटा कबूतर पकड़ने के लिए एक बंद पड़ी दुकान की छत पर पीछे से चढ़ गया। इस दौरान जब वह कबूतर पकड़ रहा था तो अचानक वह ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। घायल किशोर सरकारी स्कूल रादौर में 9वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed