{"_id":"5f47fe7f8ebc3e62064721d1","slug":"teenager-raped-yamuna-nagar-news-knl42196613","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट की रसौली ठीक करने के बहाने तांत्रिक ने किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट की रसौली ठीक करने के बहाने तांत्रिक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट की रसौली और पथरी का इलाज तंत्र मंत्र से करने की बात कहकर 45 साल के तांत्रिक ने 17 साल की किशोरी के साथ पांच माह तक दुष्कर्म किया। अंधविश्वास के चलते उसकी मां व मामी ने ही उसे तांत्रिक के हवाले किया। जब आरोपी तंत्रमंत्र के नाम पर उससे दुष्कर्म करने लगा तो पीड़िता ने यह बात अपनी मां व मामी को बताई। लेकिन उन्होंने इलाज करने की बात कहकर उसे अनदेखा कर दिया। जब किशोरी ने तांत्रिक की यह बात अपनी पिता को बताई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी तांत्रिक, पीड़ित किशोरी की मां, मामी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जठलाना थाना क्षेत्र की 17 साल की लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2019 में उसके पेट में दर्द हुआ था। तब उसकी मां उसे रादौर सरकारी अस्पताल के सामने अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले गई। जहां डॉक्टर ने उसके पेट में रसौली और पथरी बताई। पेट में रसौली व पथरी होने की बात उसकी मां ने अपने मायके बताई। वहां उसकी मामी ने उन्हें बताया कि अंधेरिया बाग निवासी सतीश झाड़ा करके व दवाई देकर रसौली व पथरी ठीक कर देगा। इससे वे ऑपरेशन करने से बच जाएंगे। उसकी मां उसकी मामी के कहने पर अंधेरिया बाग के शिवमंदिर में लेकर गई। जहां आरोपी तांत्रिक सतीश उन्हें मिला। पीड़िता ने बताया कि आरोपी तांत्रिक सतीश ने रात 12 बजे दीया जलाने से उसकी बीमारी ठीक हो जाने की बात कही। ऐसे में उसकी मां और मामी उसे रात 12 बजे उठाकर तांत्रिक सतीश के साथ भेज देती थी। जिसके बाद आरोपी सतीश उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत काम करता था। कुछ दिन बाद उसकी मां ने उसे ननिहाल भेज दिया। वहां पर गई तो सतीश ने वहां उसका इलाज करने के बहाने दुष्कर्म किया। यह बात उसने कई बार अपनी मां और मामी को बताई। लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी और उसे कहा कि सतीश उसकी इलाज कर रहा है। वह जैसा कहता है, वैसे ही करना है। इसके बाद परेशान होकर उसने एक दिन तांत्रिक की बात अपने पिता को बताई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी तांत्रिक, पीड़िता की मां व मामी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई मेनका का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।