फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager raped along National Highway

नेशनल हाईवे किनारे किशोरी से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped along National Highway
यमुनानगर। एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर किशोरी को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक किशोरी को नेशनल हाईवे 344 पर ले गए। जहां एक युवक ने हाईवे किनारे गन्ने के खेत में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता व अन्य लोगों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई बीमार होने के कारण एक अस्पताल में भर्ती था। 19 जुलाई की रात उसकी मां व पिता उसके भाई के पास अस्पताल में थे। घर पर वह और उसकी भाभी थी। चार दिन पहले डिलीवरी होने के कारण उसकी भाभी कमरे में सो रही थी, जबकि वह बरामदे में सोई हुई थी। रात करीब 12 बजे उनके गांव के ही मुबारिक व रहमान ने गेट खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो आरोपी रहमान ने उसका मुंह दबोचकर बंद कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी उसे मुबारिक की बाइक पर बैठाकर नेशनल हाईवे 344 पर सहारनपुर की तरफ ले गए। नेशनल हाईवे पर करेहड़ा खुर्द रकबा के पास मुबारिक उसे व रहमान को छोड़कर बाइक में तेल डलवाने के बहाने वहां से चला गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी रहमान उसे खींचकर हाईवे किनारे एक गन्ने के खेत में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में दोनों आरोपी युवकों पर किशोरी को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed