{"_id":"682f75b2cc56e8b4130a77ab","slug":"teen-dies-after-bike-collides-with-broken-pole-grandmother-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138168-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टूटे खंभे से टकराई बाइक किशोर की मौत, दादी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टूटे खंभे से टकराई बाइक किशोर की मौत, दादी घायल
Fri, 23 May 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 23 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। छलौर गांव में आंधी में सड़क पर गिरे बिजली के खंभे से टकराने पर बाइक सवार 16 वर्षीय छलौर निवासी साजन की मौत हो गई और उसकी दादी घायल हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बुधवार देर शाम छलौर गांव के पास आंधी में बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया था। उस समय छलौर निवासी 16 वर्षीय साजन रामपुर गांव से अपनी दादी के साथ बाइक पर अपने घर लौट रहा था। आंधी के कारण साजन को सड़क पर पड़ा खंभा दिखाई नहीं दिया। उसकी बाइक खंभे से टकरा गई।
छाती व सिर में अधिक चोट लगने से साजन की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी दादी का जबड़ा टूट गया वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने साजन के मृत होने की पुष्टि की। उसकी दादी को अस्पताल में उपचार दिया गया। साजन ने नौवीं कक्षा पास की थी।