{"_id":"68d2f4d291a03a0df304a757","slug":"team-of-tanisha-bharti-and-payal-wins-the-quiz-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-144316-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रश्नोत्तरी में तनीषा, भारती व पायल की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रश्नोत्तरी में तनीषा, भारती व पायल की टीम विजेता
Wed, 24 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों के साथ मौजूद शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। मुकंद लाल राष्ट्रीय महाविद्यालय में मंगलवार को इतिहास विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें पांच टीमों में से तनीषा, भारती व पायल की टीम ने पहला स्थान पाया।
मन्नत, मनजीत व माही की टीम ने दूसरा और मनीषा, अजय व साहिल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन होता है।
डॉ. ऋचा सीकरी की देखरेख में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सात राउंड में हुई। क्विज मास्टर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशी रही। कार्यक्रम की व्यवस्था करने में अशोक कुमार, बीर सिंह, रामजी लाल ने सहयोग दिया। इस मौके पर प्रो. पूजा वर्मा, प्रो. आशीष भल्ला, प्रो. पिंकी, प्रो. बंटी, पंकज कुमार, संजू कुमार मौजूद रहे।