{"_id":"64483e86e50c3406eb0aef3b","slug":"teachers-will-be-skilled-in-running-tablet-computer-yamuna-nagar-news-c-18-1-101780-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टैबलेट-कंप्यूटर चलाने में दक्ष होंगे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टैबलेट-कंप्यूटर चलाने में दक्ष होंगे अध्यापक
Wed, 26 Apr 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। सरकारी स्कूल के विद्यार्थी और अध्यापक अब टैबलेट, कंप्यूटर व इंटरनेट प्रयोग करने में दक्ष होंगे। इसके लिए विभाग की ओर से अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण देकर इसके लिए दक्ष बनाया जा रहा है। विभाग की ओर से अध्यापकों को मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। प्रशिक्षण में अध्यापकों टैब, कंप्यूटर व इंटरनेट प्रयोग करने की बारीकियां बताई जाएंगी। वहीं विभागीय टैबलेट के प्रयोग, इसके सॉफ्टवेयर के काम करने के बारे जानकारी दी जाएगी।
विभाग का यह कार्यक्रम ई-अधिगम योजना के तहत करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के 50 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें पीजीटी कंप्यूटर, वोकेशनल आईटी के अध्यापक शामिल हैं। अध्यापकों को तीन विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए तेजली स्थित डायट को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। वहां सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण चलेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 50 मास्टर ट्रेनर स्कूलों में जाकर अन्य अध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे।
कार्यक्रम के तहत स्कूलों में हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के अध्यापकों को मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। जिले के स्कूलों में हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के करीब 500 अध्यापक हैं। प्रशिक्षण के लिए विभाग ने तीन विशेषज्ञों को नियुक्त किया है। इस दौरान जिला गणित विशेषज्ञ कर्मवीर सिंह राठी, प्रतापनगर स्कूल से पीजीटी गणित दीपक कुमार और साबापुर स्कूल के आईओएलएम पारस शर्मा प्रशिक्षण देंगे है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी आकाश शर्मा भी हिस्सा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विद्यार्थियों को टैबलेट प्रयोग में आती है दिक्कत
सरकार की ई-अधिगम योजना के तहत 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। जिले के 32 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के साथ करीब ढाई हजार अध्यापकों को योजना के तहत टैबलेट दिए गए थे। टैबलेट अन्य की अपेक्षा थोड़ा भिन्न है। टैबलेट में स्टडी मैटेरियल के अलावा शिक्षा विभाग व संबंधी एप ही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को टैबलेट प्रयोग करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा था। सही प्रयोग न आने के कारण कई टैबलेट में तकनीकी परेशानी भी शिकायतें आई थी। वहीं अध्यापकों को भी विभाग के टैबलेट प्रयोग करने में दिक्कतों आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से अध्यापकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि वे विद्यार्थियों को सिखा सकें।
वर्जन
ई-अधिगम योजना के तहत अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण से अध्यापक टैबलेट, कंप्यूटर व इंटरनेट प्रयोग में दक्ष बनेंगे। प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनर स्कूलों में अध्यापकों को ट्रेनिंग देंगे। जिससे अध्यापकों व विद्यार्थियों ने इन सब का प्रयोग करने में दिक्कत नहीं होगी। - कर्मवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।