फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teachers will apply for scholarships

Yamuna Nagar News: छात्रवृत्ति के आवेदन कराएंगे शिक्षक

Sun, 12 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers will apply for scholarships
जिला ​शिक्षा सदन कार्यालय यमुनानगर। आर्काइव - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम) भी चलाई जा रही है। इस योजना में कक्षा आठ के सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का चयन परीक्षा से किया जाएगा। इसके लिए 15 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। जिले में कम आवेदन होने पर शिक्षक विद्यार्थियों के आवेदन करवाएंगे।
विद्यार्थियों को स्कूल में छात्रवृत्ति योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। इस योजना के लिए जिले से अभी तक कुल 1,574 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। योजना के तहत विद्यार्थियों को 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। योजना के मुताबिक नौवीं से 12वीं तक हर महीने विद्यार्थियों को एक हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में दी जाएगी। यह योजना केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के बाद 30 नवंबर को जिलेभर में लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। इसमें मानसिक योग्यता परीक्षण के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें विद्याथियों की मानसिक योग्यता तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण आदि को जांचने के लिए बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा कुल 90 अंक की होगी और हर प्रश्न एक-एक अंक का होगा। सभी प्रश्न के उत्तर देने अनिवार्य रहेंगे। इसी तरह बौद्धिक योग्यता परीक्षण होगा। इसमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान विषयों प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रति माह एक हजार रुपये की मिलेंगे

जिला गणित विशेषज्ञ कर्मवीर राठी ने बताया कि इस योजना की पात्रता, सभी नियम एवं शर्तें पूर्ण करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को एक हजार रुपये प्रति माह चार वर्षों छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं के लिए होगी। हर कक्षा में 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। हरियाणा बोर्ड की ओर से राजकीय विद्यालयों की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed