{"_id":"65187fed742e30b6760cbee9","slug":"teachers-told-their-problems-to-deeo-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-6640-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीईईओ को बताई अध्यापकों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीईईओ को बताई अध्यापकों की समस्याएं
Sun, 01 Oct 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय अध्यापक संघ हरियाणा (हरियाणा कर्मचारी महासंघ) का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर के नेतृत्व में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अध्यापकों की समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक व एपीसी डॉ. धर्मवीर, डिप्टी डीईईओ पिरथी सैनी भी उपस्थित रहे। डीईईओ रोहताश वर्मा ने सभी समस्याओं का मौके पर समाधान कराया। डीईओ कुरुक्षेत्र रोहताश वर्मा ने कहा कि डीईईओ यमुनानगर का उनको अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, जिसको वह बखूबी निर्वहन करेंगे। वह नियमित रूप से डीईईओ कार्यालय यमुनानगर में नहीं आ सकते। सप्ताह में एक या दो बार अवश्य आएंगे।
शिक्षकों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब करेंगें। उन्होंने अध्यापक संघ के प्रधान महेंद्र सिंह कलेर को कहा कि वह व्हाट्सएप पर भी शिक्षकों की समस्याओं को लिखकर भेज सकते हैं, उनका तुरंत समाधान किया जाएगा। राजकीय अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव खेमलाल सैनी, मुख्य सलाहकार राकेश गुप्ता, राज्य कोषाध्यक्ष विनोद जिंदल, अनिल कांबोज, मनोज कुमार, सुदेश कुमार, सुनील शास्त्री, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।