{"_id":"68f28dae8bc61714b10fa5d4","slug":"teachers-submitted-a-memorandum-to-the-deputy-education-officer-in-support-of-their-demands-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-145562-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने डीईईओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने डीईईओ को सौंपा ज्ञापन
Sat, 18 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
डीईओ को ज्ञापन सौंपते अध्यापक संघ के पदाधिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ (हजरस) की जिला इकाई ने जिला प्रधान सतपाल के नेतृत्व में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने का आग्रह किया।
जिला प्रधान ने बताया कि जिले के विभिन्न खंडों में कार्यरत जेबीटी अध्यापकों से संबंधित एसीपी मामलों की फाइलें अभी तक लंबित हैं, जिन पर शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया कि 2017 बैच के जेबीटी शिक्षकों की एसीपी फाइलें तुरंत मांगी जाएं, ताकि उन्हें उनके अधिकारों से वंचित न रहना पड़े।
इसके अतिरिक्त संघ ने कुछ खंडों में गलत समायोजन के कारण विद्यालयों में अध्यापक रहित स्थिति उत्पन्न होने का मुद्दा भी उठाया, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिला प्रधान ने कहा कि संघ ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भंभोल के प्राचार्य से संबंधित मामले को भी प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
संघ ने कहा कि झूठे शिकायती पत्रों के आधार पर प्राचार्य को प्रताड़ित किया जा रहा है, जो न केवल असंवैधानिक है बल्कि शिक्षक समाज का अपमान भी है। संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की कि वे इस मामले में निष्पक्ष हस्तक्षेप कर प्राचार्य को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाएं। इस दौरान राज्य सच सचिव जय कृष्ण, रवि कांत, हंसराज, प्रवीन कुमार, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।