फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teachers raised slogans against the government

Yamuna Nagar News: अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 12 Sep 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Teachers raised slogans against the government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के बैनर तले चल रही अध्यापकों की भूख हड़ताल सोमवार को 140वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भूख हड़ताल का नेतृत्व कैथल जिला सचिव बूटा सिंह ने किया। जबकि उनके साथ लक्ष्मण सिंह, नरेश कुमार, गोपाल, राजेश अनशन पर बैठे। अध्यापकों की भूख हड़ताल 23 अप्रैल से चल रही है। भूख हड़ताल को पांच महीने होने वाले हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। संगठन नेता प्रीतम बालियान, वीरेंद्र कुमार, संदीप पिलानीया ने अध्यापकों को मालाएं पहनाकर अनशन पर बैठाया।
विज्ञापन

इस दौरान नेताओं ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देश के सभी बच्चों का अधिकार है। परंतु सरकार नई शिक्षा नीति से बच्चों से उनका यह मौलिक अधिकार छीनना चाहती है। शिक्षा में निजीकरण को बढ़ावा देकर इसे गरीब लोगों से दूर किया जा रहा है। इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों व सरकारी विभागों बंद करके रोजगार के अवसर खत्म कर युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। सरकार शिक्षा, शिक्षकों की समस्याओं व मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed