{"_id":"6446f59b8e41ea2ce80a4454","slug":"teachers-raised-slogans-against-the-government-yamuna-nagar-news-c-18-1-100802-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
जगाधरी। अपनी मांगों के लिए अध्यापकों ने सोमवार को दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन किया। इस दौरान अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनशन हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के आह्वान पर किया जा रहा है। क्रमिक अनशन का नेतृत्व राज्य उपप्रधान जगतार सिंह कर रहे हैं।
मांगों के लिए अध्यापक लघु सचिवालय के सामने स्थित अनाजमंडी में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन कर रहे हैं। दूसरे दिन जिला करनाल से राज्य उपप्रधान जगतार सिंह, शामलाल शास्त्री, बलराज चहल, धर्मवीर लठवाल, मानसिंह चंदेल अनशन पर बैठे। इस दौरान राज्य प्रधान धर्मेंद्र सिंह, राज्य सचिव जगपाल, राकेश धनखड़, संजय कांबोज ने अनशन पर बैठने वाले अध्यापकों का माला पहनाकर स्वागत किया। यहां नेताओं ने कहा कि सरकार चिराग योजना, स्कूल मर्ज के नाम पर जन शिक्षा को बर्बाद करना चाहती है। प्रदेश में स्कूलों की कमी है और स्कूल खोलने के बजाए सरकार इसे बंद कर रही है। सरकार लोगों को गुमराह करके मूल शिक्षा ढांचे धवस्त करने में लगी हुई। सरकार को शहर व कस्बे की जनसंख्या के अनुसार स्कूल खोलने चाहिए और उसके अनुसार अध्यापकों की भर्ती करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ स्कूल बंद कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अध्यापकों को विभिन्न बहाने बनाकर निकाल रही है। अध्यापक नौकरी बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश में 50 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। सरकार को इस पर भर्ती करनी चाहिए। गैर शैक्षणिक कार्य पर पूर्ण रोक लगानी चाहिए। 2017 के जेबीटी शिक्षकों को स्थायी जिले आबंटित कर तबादले किए जाएं। अतिथि अध्यापक, कौशल रोजगार निगम में भर्ती अध्यापक व कंप्यूटर टीचर को नियमित किया जाए। सभी वर्गों की कोटे अनुसार पदोन्नति की जाए। लंबित एसीपी मामलों का निपटारा किया जाए। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व लड़कियों को दी जाने वाली एकमुश्त प्रोत्साहन राशि जारी की जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -