{"_id":"649b56336783475cc00b3497","slug":"teachers-hunger-strike-became-a-headache-for-the-administration-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-1474-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अध्यापकों की भूख हड़ताल प्रशासन के लिए बनी सिर दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अध्यापकों की भूख हड़ताल प्रशासन के लिए बनी सिर दर्द
विज्ञापन
जगाधरी। अनाजमंडी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली को लेकर तैयारियां चल रही हैं, वहीं मंडी गेट पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की भूख हड़ताल और नौकरी बहाली के लिए शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का धरना चल रहा है। रैली की तैयारियों के बीच यह दोनों प्रदर्शन प्रशासन के लिए सिर दर्द बन गए हैं। ऐसे में प्रशासन दोनों संगठनों को दो दिन प्रदर्शन न करने की अपील कर रहा है, लेकिन संगठनों ने ऐसा करने से मना कर दिया है।
बता दें कि 29 जून को अनाजमंडी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली है। जिसमें केंद्रीय सहित प्रदेश के बड़े नेता व मंत्री शामिल होंगे। मंडी के मुख्य गेट पर ही अध्यापकों की भूख हड़ताल और पीटीआई शिक्षकों का धरना चल रहा है। ऐसे में प्रशासन को इन दोनों प्रदर्शनों से परेशानी हो रही है। चूंकि रैली के दौरान प्रशासन किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करना चाहता है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ और शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से बातचीत चल रही है।
अध्यापक संघ के जिला प्रधान संजय कांबोज ने बताया कि रैली के कारण प्रशासन ने दो दिन भूख हड़ताल स्थगित करने की बात कही है। परंतु संघ की ओर से अभी तक इसे लेकर निर्णय नहीं लिया गया है। संजय कांबोज ने बताया कि उनका सरकार व नेताओं से कोई टकराव नहीं है। उनका आंदोलन सरकार की नीतियों के खिलाफ है और अध्यापक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे संघ की ओर प्रशासन को आश्वासन दिया गया है कि अध्यापकों की ओर से रैली में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। वहीं रैली के दिन अनशन स्थल पर किसी प्रकार बैठक इत्यादि नहीं की जाएगी, केवल पांच अध्यापक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
संजय ने कहा कि उनका आंदोलन शांति व मर्यादा पूर्ण है। रैली से अध्यापकों को कोई आपत्ति नहीं है और न ही अध्यापक इसमें बाधा बनेंगे। परंतु प्रशासन ने दो दिन अनशन स्थगित करने के लिए कहा है, लेकिन अभी इस पर सहमति नहीं बनी है। संजय कांबोज ने कहा कि अध्यापकों का धरना जारी रहेगा, रैली के दौरान प्रशासन उनके लिए नियम निर्धारित कर सकता है, जिसकी पालना होगी।
-- -- -- -- -- -